गावां के विभिन्न शिव मंदिरों में मंगलवार को महाशिवरात्रि धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे से ही मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने वालों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर के पुजारी ने भी कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से मरण तुल्य व्यक्ति भी जीवित हो जाता है। इसलिए भगवान शिव की आराधना करके हम मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।