कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित पंचखेरो डैम में रविवार सुबह 11 बजे नाव पलट जाने से 8 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के निवासी हैं। ये लोग पंचखेरो डैम में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।
नाव पर दस लोग थे सवार
बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं। सिताराम यादव 40 वर्ष व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी 16 वर्ष, हर्षल कुमार 08 वर्ष, बऊवा 05 वर्ष शिवम सिँह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता प्रदीप सिंह राहुल 16 वर्ष अमित 14 वर्ष पिता प्रफुल सिँह
पांच वर्ष पहले बना था डैम
उल्लेखनीय होगा कि करीब 5 वर्ष पूर्व मरकचो के पंचखेरो नदी में डैम बनकर तैयार हुआ था। डैम की सुंदरता व इसके आसपास की वादियां सैलानियों को आकर्षित करती है। बड़ी तादाद में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं।