देवघर एयरपोर्ट का सफल ट्रायल होने के बाद सावन मेला शुरू होने से पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन लगभग तय है। बता दें कि देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते है। इसे लेकर जोरों शोरों से तैयारियां भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आने की तिथि पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। 7, 10 या 12 जुलाई में से किसी एक दिन पीएम आ सकते है।
देवघर आने के बाद नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना करने के साथ ही जनता को सम्बोधित भी कर सकते है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ देवघर कॉलेज मैदान का निरिक्षण किया। नरेंद्र मोदी का मंच देवघर कॉलेज विद्युत ग्रिड की दिशा पर बन सकता है। करीब 50,000 की आबादी की क्षमता के अनुसार मैदान को तैयार किया जा रहा है।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी का दौरा अभी संभावित है। आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी।