गिरिडीह शहर के अरगाघाट रोड में एक मकान में कई विद्यार्थी भाड़े पर रहकर पढ़ाई एवं कोचिंग करते हैं, जहां पर उन्होंने ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने आए फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से कहां सुनी हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक की नौबत आ गई। इस बीच डिलीवरी बॉय ने अपने कई और साथियों को बुलाया और मकान के अंदर घुसकर जितने भी तीन-चार लड़के थे सभी की लाठी डंडों से पिटाई की और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। घटना में एक लड़का जो चश्मदीद है उन्होंने भी चैनल को सारी बातें बताई। भुक्तभोगी दोनों भाइयों ने भी अपनी व्यथा सुनाई इस बीच नगर थाना से थाना प्रभारी आर एन चौधरी सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए भुक्तभोगी के द्वारा बताए गए नाम के अनुसार जांच पड़ताल पर लग गए। घटना आज दोपहर 2:00 बजे की है घटनास्थल अरगाघाट रोड इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने गिरिडीह। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।












