डायन बिसाही मामले के आरोपी को गांडेय पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया बाद में सिविल कोर्ट में पेश कर केंद्रीय करा भेज दिया गया।
बताया गया कि पुलिस बल ने बंधाबाद गांव में छापेमारी कर डायन बिसाही मामले के आरोपी बंधाबाद निवासी इन्द्र देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गांडेय थाना कांड संख्या 80/2021 के तहत 11 धाराएं लगी थी।बताया गया कि इस पर डायन बिसाही अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। जिसके मद्देनजर मंगलवार को गांडेय थाने की पुलिस बल ने छापेमारी कर आरोपी इन्द्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।