लोक आस्था का महा पर्व डलिया छठ पूजा का आयोजन 5 साल के बाद इस बार फिर जिले के पांडेयडीह गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पांडेयडीह के निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बर्मा समेत आस पास के कई घरों में यह पर्व मनाया जा रहा है। लोक आस्था पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी नवयुवकों द्वारा छठ घाटों की मरम्मती समेत सजावट किया जा रहा है। दिलीप बर्मा ने बताया कि प्रत्येक 5 वर्षों में यह पर्व आयोजित किया जाता है। जानकारी दी गई कि छठ पर्व की तरह ही यह डलिया पर्व मनाया जाता है। इसमें भी सूर्य देव के उपासना किया जाता है। साथ ही यह पर्व में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। नेम दिन से इस पर्व का शुरुआत माना जाता है। जो 4 दिनों तक चलता है। शनिवार को महा खरणा पूजा का आयोजन किया गया। बताया गया कि रविवार को डूबते हुए सूरज को जगदीश नगर घाट पर पहुंचकर अर्ग़ अर्पण किया जाएगा। वही इस पर्व का खास महत्व यह है कि दूसरा दिन का अर्ग़ घर में ही तुलसी पिंडा के समीप सूर्य देव और विभिन्न देवी-देवताओं को आह्वान करते हुए अर्ग़ देकर पूजा को समाप्त किया जाएगा। जानकारी दी गई कि इस पर्व की एक और विशेषता है कि 1 दिन का अर्ग़ रविवार को होना निश्चित है। बताया गया कि यह पर्व से पूरे क्षेत्र में अगले 5 सालों तक सुख शांति कायम रहे इसकी कामना की जाती है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप बर्मा, लक्ष्मी महतो धनराज महतो केवल महतो मोहन वर्मा सुरेंद्र महतो अरविंद वर्मा दीपक वर्मा निरंजन वर्मा प्रकाश वर्मा संगीता वर्मा ममता वर्मा नीतू वर्मा पवित्रा देवी सुनैना देवी रजनी देवी समेत कई श्रद्धालुगण मौजूद थे।