गिरिडीह नगर पुलिस ने साइबर क्राइम में शामिल एक युवक को गुरुवार देर शाम बरगंडा के पावर हाउस मोड़ से गिरफ्तार किया है।बताया गया कि पॉवर हाउस मोड के समीप एक साइबर कैफे के संचालक ने एक युवक को साइबर क्राइम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार किया। बताया गया की युवक आशीष स्वर्णकार सोनबाद गांव का रहने वाला है। युवक से पूछताछ करने पर पता चला की युवक सोनबाद के उमेश कुमार मंडल के कहने पर कमीशन पर रुपए की निकासी करता था। वही कैफ़े के संचालक ने बताया की आशीष कैफ़े में ऑनलाइन पैसे की निकासी करता था। उसने यह भी बताया की उसने भी उस युवक के खाते में 32 हज़ार रुपए भेजे थे, इसके बाद उसने अपना खाता फ्रीज करवा दिया, और बैंक जाकर सारी जानकारी बैंक वाले को दी। इसके बाद पुनः प्रतिदिन की तरह आशीष 15 हज़ार की निकासी के लिए कैफ़े पहुंचा, जहाँ उसे रंगे हाथों पकड़ा गया बताया गया की युवक के मोबाइल में 40 से भी अधिक ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला जो शहर के अलग अलग साइबर कैफ़े का मैसेज था। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।