मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनदलियाटांड़ निवासी राजमिस्री शिवा महतो शनिवार को करंट लगने से घायल हो गया।आसपास के लोगों नें तुरंत उठाकर इसे सदर अस्पताल लाया।जहां इसका इलाज चल रहा है। बताया कि शिवा महतो अपने गांव के पास ही ढ़लाई का काम कर रहा था। काम खत्म होने के बाद यह भइब्रेटर मशीन चलाने लगा।इस क्रम में बिजली के नंगे तार से इसका हाथ सट गया।जिसके बाद इसे झटका लगा और यह गिर गया।घटना में इसका सर फट गया और हाथ भी जल गया।बाद में घायल अवस्था में ईसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।