आरके महिला कॉलेज में गुरुवार को एन एस एस इकाई 1 और 2 एवं सदर अस्पताल गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का शिविर लगाया गया। इसमें लगभग ढाई सौ छात्राओं ने कोशिल्ड वैक्सिंग लिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रा शिखा कुमारी और व्याख्याता संजीव कुमार साहू को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था। वैक्सीन लेने के क्रम में छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।शिविर में आसपास की महिलाएं भी वैक्सीन लेती देखी गई। कारण यह है कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उन्हें सावधानीपूर्वक वैक्सिंग दिया जा रहा था। वे स्वयं को सुरक्षित एवं सहज महसूस कर रही थी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कार्यक्रम के संचालक डॉ संजीव कुमार सिन्हा कार्यक्रम की सराहना की। तथा स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता को देखकर इनकीं भी भूरी भूरी प्रशंसा की।यहां शिविर की सफलता में आकांक्षा राज, खुशबू कुमारी, जीनत परवीन, छोटी कुमारी, आदि लगीं हुईं थी।