मांदर विधानसभा के उपचुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस नेता शिल्पी नेहा तिर्की की जीत को लेकर कांग्रेसियों और झामुमो के नेता कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर पटाखा फोड़ और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की। इस बाबत कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने बताया कि झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं इसी को लेकर एक बार फिर मांदर की जनता ने गठबंधन की सरकार को चुनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी थी जिसके कारण अब बदलाव देख रही है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के 4 विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल हो चुकी है।मौके पर मदन विश्वकर्मा,लड्डू खान,अमित सिन्हा,जेएमएम के अनवर अंसारी,रॉकी सिंह,टुन्ना सिंह समेत कई गठबंधन कार्यकर्ता गण मौजूद थे।












