बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के कन्वेनर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव और को कोऑर्डिनेटर बीके सिंह उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और सुझाव लिए गए। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाएगा।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि आज संगठन का सशक्तिकरण समय की मांग है।कांग्रेस मजबूत होगी तभी कार्यकर्ता भी मजबूत होगें।जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत करें और कांग्रेस विरोधी ताकतों जो राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरा है उसके साथ बेहतर तरीके से लड़ सके। प्रदेश कांग्रेस के सतीश केडिया ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है। कांग्रेस पार्टी मजबूत है।जरूरत है सिर्फ उसे संगठित कर एक मंच के नीचे लाने की।आज कांग्रेस की सरकार है प्रदेश में और हम लगातार जनता के भलाई के कार्यक्रम कर रहे हैं।लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं तक ही अपने कार्य को नहीं पहुंचा पा रहे हैं।जिससे कि वह जनता तक अपनी बातों को रख पाए। कार्यक्रम में सभी प्रखंड अध्यक्षों को डाटा एकत्रित करने का कार्य दिया गया है ,जिसमें सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोग समाज में असरदार लोगों की सूची तैयार करने का भी कार्य दिया गया है।साथ ही साथ 24 सभी प्रखंड मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी प्रखंड प्रभारियों की सूची तैयार की गई है ,जो प्रखंडों में रहकर इस कार्यक्रम की तैयारी कर सफल रूप से कार्यान्वयन कराएंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपेंद्र सिंह,अजय सिन्हा, परस नाथ मिश्रा,महमूद अली खान, धनंजय सिंह,आलमगीर आलम, हसनैन अली,संतोष राय,भारतीय वर्मा, मुरली मंडल, शाहनवाज आलम, शाहनवाज अंसारी,मोहम्मद निजामुद्दीन,कैसर तोहिद, सुलेमान अख्तर,सुदामा राम,मोहम्मद नूरी, विमल राय,दोकल दास, जुनेद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे