नगर थाना क्षेत्र के सहाना गली धरियाडीह में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि धरियाडीह निवासी रूपा गुप्ता घर में ताला लगाकर अपने पति और बच्चे के साथ दुर्गापूजा के अष्टमी के दिन ही अपने गांव जमुआ गयी हुई थी। आज सुबह जब यह लोग वापस अपने घर आए तो देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने के बाद यह स्पष्ट हुआ की चोर खिड़की के द्वारा घर के अंदर घुसे थे और करीब 4 से 5 लाख रुपए के जेवर और करीब 1 लाख रूपए कैश पर अपना हाथ साफ़ किया। बहरहाल महिला ने नगर थाने में आवेदन दे दी है। वहीँ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।