रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
मंगलवार की दोपहर गावां तिसरी मुख्य पथ पर एक अज्ञात बाइक सवार ने एक बच्चा को टक्कर मार दिया। जिसमें में उक्त बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लेकर आए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉ हबीबुल्लाह खान ने बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।
इस बाबत बताया जाता है की गावां थाना क्षेत्र के चेरवा निवासी छह वर्षीय ऋषि कुमार पिता रवि यादव अपने घर से गावां बाज़ार आ रहा था इसी दौरान गावां-तिसरी मुख्य पथ पर एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें उक्त बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया।