मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को पहली बार गिरिडीह पहुंचे। यहां बोड़ो हवाई अड्डे में पुलिस बल के द्वारा इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सी एम चंपई सोरेन के साथ मंत्री बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।हवाई अड्डे में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, सचिव विनय कुमार चौबे, पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन दिया। सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल गिरिडीह इंडोर स्टेडियम की ओर रवाना हो गया।