गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के नामांकन में शामिल होने के लिए सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चॉपर से रांची से बोडो स्थित हवाई अड्डा पहुंचे। इनके साथ झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर सत्यानंद भोक्ता भी शामिल थे। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के अगुवाई में नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर श्री स्वर्ण और अन्य मंत्रियों का स्वागत किया। इसके बाद सीएम को जिला प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से सीधे सड़क मार्ग के द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री पपरवाटांड स्थित डीसी ऑफिस पहुंचे जहां पहले से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मंत्री आलमगीर आलम बसंत सोरेन राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद महुआ माजी मंत्री बेबी देवी विधायक सुदीब्य कुमार सोनू बगोदर विधायक विनोद सिंह आदि मौजूद थे। सभी पार्टी प्रमुखों के साथ कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर गठबंधन की ओर से नामांकन प्रचार दाखिल की। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव महा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। इस विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कल्पना सोरेन की जीत होगी। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है।