गावां थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी महेंद्र यादव पिता स्व लेखों महतो बुधवार की रात गर्मी के वजह से छत पर सोया था। जिसके बाद अचानक शौच के लिए उठा और छत के किनारे शौच करने गया। जिससे छत से नीचे गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस के मदद से गावां सीएचसी लेकर पहुँचे जहां डॉ काजिम खान ने गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।