गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत चंदोरी पंचायत में पांच वर्षों से मुखिया के पद पर करमी देवी बरकरार रहे हैं। और इस दौरान उन्होंने पंचायत के विकास के लिए कई कार्य भी किए हैं। उनके इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए वहां की जनता उन्हे एक बार फिर मौका दे रहे है।
विशेष जानकारी देते हुए निवर्तमान मुखिया करमी देवी ने बताया कि वे एक बार से लगातार मुखिया पद पर जीत आई हैं और उनके द्वारा पूरे पंचायत में विकास के लिए कार्य किया गया है जिसे देखते हुए चंदोरी की जनता ने उन्हें दुबारा मौका दिया है और उन्हे विश्वास है कि जनता से मिले यथा प्रेम और समर्थन उन्हे फिर से मुखिया बनाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में कई विकास कार्य बाकी रह गए है जो कि इस बार उन्हें जितने के बाद पूरा करना है। उनका प्राथमिकता है कि पूरे पंचायत का सम्पूर्ण चहुमुखी विकास हो जिसके लिए वे हमेशा से प्रयासरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने पंचायत के लोगों के लिए दुख सुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं और हमेशा रहेंगी।