सी वी रमन का पूरा नाम सर चन्द्र शेखर वेंकट रमन है। सी वी रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडू) में हुआ था। सी वी जी ने रमन इफ़ेक्ट की खोज 28 फरवरी 1928 को की थी। 16 मार्च को उन्होंने अपनी नई खोज पर भाषण दिया। इसके बाद धीरे धीरे पुरे विश्व में उनके द्वारा की गयी खोज पर अन्वेषण होने लगा। 1929 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता भी की। वर्ष 1930 में उनकी खोज के लिए उन्हें भौतिकी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी महान खोज की याद में ही हर वर्ष 28 फ़रवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में वो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस (आईआईएस) से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू में रमन रिसर्च इंस्टीटयूट की स्थापना की।