भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को मोदी 3.0 सरकार का पहला आम बजट पेश कर दिया है, और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 7वाँ आम बजट पेश कर इतिहास रच दिया है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 6 बार बजट पेश किया था।
एबीपी न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार ये बजट मध्य वर्गीय लोगो के लिए एक जादू के पिटारे के समान है , आइए जानते ही इस बजट से मध्य वर्गीय लोगो को क्या क्या लाभ प्राप्त होगा।
. महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये
. पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी
. राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना का समापन
. MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की घोषणा की गई
. मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की गई
. 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट के लिए परियोजनाएं
. 30 लाख से अधिक आबादी वाले 14 बड़े शहरों में आवागमन के लिए विकास योजनाएं
. पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ शहरी और मध्य वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा.
. चयनित शहरों में बनेंगे 100 साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब












