बिहार के गया निवासी 25 वर्षीय अंकित शर्मा सड़क दुर्घटना में हो गया घायल।रविवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि यह अन्य सदस्यों के साथ कावड़ लेकर बोल बम यात्रा में देवघर गया था।बाइक से घर लौटनें के दौरान तीसरी में एक कुत्ता इनके बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के लिए इसने ब्रेक लगाया।लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में इसका सर फट गया और अन्य स्थानों पर भी काफी गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से इसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से से इसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।










