भारतीय जनता पार्टी के हरिचक स्थित जिला कार्यालय में रविवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक की गई।बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्यों के साथ बैठक करते हुए 5 जून को रांची में एक विशाल रैली के आयोजन पर चर्चा की।बताया गया कि रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा संबोधन किया जाएगा। रैली में सदस्यों को किस प्रकार भागीदारी हो उसको लेकर एक रणनीति तैयार करते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली स्थल पर पहुंचने का दिशा निर्देश दिया।यहां बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू सहित नवनिर्वाचित मुखिया को बाबूलाल मरांडी के द्वारा पुष्प देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी, पार्टी जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, नुनु लाल मरांडी ,सिकंदर हेंब्रम ,भुनेश्वर बसके ,कामेश्वर पासवान ,अशोक उपाध्याय ,परमेश्वर मरांडी, राजेश हेंब्रम सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।