भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री बबीता जायसवाल के द्वारा
बुधवार को बस स्टैंड समीप स्थित जन समाधान केंद्र में पार्टी की 42वां स्थापना दिवस मनाया गया।साथ ही
उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को मिठाई खिलाकर पार्टी स्थापना दिवस की खुशियां मनायी।
इससे पहले पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया,उसके बाद शोभायात्रा निकाला गया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की सारगर्भित संबोधन सुना गया।वहीं
पार्टी पुरोधा डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल
उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर पार्टी स्थापना और विकास व वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा किया गया।इस दौरान भाजपा नेत्री सुश्री जायसवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हमसभी को गर्व है।इस दौरान दुलारचन्द महतो,राधेश्याम महतो,सुरेन्द्र महतो,आलोक चौधरी,
आशीष जायसवाल,अमित जायसवाल,रिषभ राज,
आलोक चौधरी,अनिल जायसवाल,वेदप्रकाश पाठक,
दीलिप बरनवाल आदि उपस्थित थे।