शहर के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया।यहां गिरिडीह को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा जी के नेतृत्व में यह धरना हुवा।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित हुवे। कार्यक्रम में इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नू कांत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश में मंत्री सोनू एजाज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा राज्य सरकार को किसानों के हित में सोचने का समय ही नहीं है।कहा कि यह सरकार केवल और केवल अवैध उगाही में लगी है। सरकार क्षेत्र को सुखाड़ अकाल घोषित करने के लिए अभी भी 15 तारीख का इंतजार कर रही है। जबकि सरकार को अभी तुरंत अकाल घोषित कर देना चाहिए और किसानों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा यह सरकार किसानों के संयम का परीक्षा ना ले, अन्यथा किसान उग्र रूप लेने को मजबूर होंगे।सरकार को किसानों को प्रति एकड़ ₹25000 मुआवजा देना चाहिए।यह मांग महामहिम राज्यपाल से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा करती है। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देवनाथ राणा कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा किसान मोर्चा के मंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी संजीव मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और काफी संख्या में किसान मौजूद थे l