अरविन्द केजरीवाल फेसबुक पर भाजपा को खुली चुनौती दे रहे है। उन्होंने कहा की “MCD के चुनाव समय पर कराओ और जीतकर दिखाओ, अगर हम हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे” .उन्होंने भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम के चुनाव को टालना शहीदों का अपमान बता रहे है। उन्होंने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।
उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा के दिखाओ। पढ़ें उनकी फेसबुक पर पोस्ट।