राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा का जन्मदिन संगठन के प्रदेश कार्यालय, गिरिडीह में गुरुवार को मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा आदि उपाथित हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के जन्मदिन के उपल्क्ष में दिए गए चार पहिया वाहन की चाभी और चेक बॉन्ड का वितरण किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारत के सभी क्षेत्रों मे कुल 350 चार पहिया वाहन संगठन की ओर से सहयोग व उपहार स्वरुप प्रदान किया गया है। जिसमे झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत 57 वाहन प्रदान किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। संगठन के कई योजनाओं का संचालन पूरे भारत में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है जिसमे मुख्य योजना कन्यादान योजना है इस योजना में 0 से 18 साल की बच्चियों का नामांकन किया जाता है और 21 वर्ष में विवाह करने पर 1 लाख नगद और विवाह सामग्री उपहार में दिया जाता है। इसके अलावा कई योजना है जैसे वाहन योजना, शिक्षा योजना, आवास योजना, ऋण माफी योजना, छात्रवृति योजना। संगठन सभी योजनाओं को धरातल पर लाई है और जरूरतमंदों को इसका लाभ दे रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ दिए गए वाहनों के मालिक के साथ हजारीबाग जोन प्रभारी निरंजन मिश्रा, संथाल परगना प्रभारी जुली सिन्हा, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, बेंगाबाद प्रखंड प्रभारी सह गांडेय विधान सभा प्रभारी समीम अख्तर के साथ संगठन के झारखंड राज्य के सभी जिले, प्रखंड और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कई संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।