बेंगाबाद एसबीआई बैंक शाखा के सामने बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दिन दहाडे महिला के हांथ से 80 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक का थैला झपट कर फरार हो गया। अपराधियों की संख्या दो थी। दोनों अपराधी प्लसर बाइक पर सवार था। अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट लगा रखा था।घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एसआई उदय सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंची। अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस खाक छान रही है। भुक्तभोगी महिला नुसरत प्रवीण डाकबंगला के धावाटांड की रहने वाली है। महिला के पति मो शाजिद बाहर काम करता है। दोपहर को महिला अपने भाई मो उमर के साथ बाइक से बेंगाबाद एसबीआई बैंक शाखा राशि की निकासी के लिए आई थी। भुक्तभोगी महिला ने कहा कि वह सबसे पहले पैसा निकासी के लिए चपुआडीह यूनियन बैंक पहुंची। बैंक शाखा से पैसे की निकासी नही होने पर वह बेंगाबाद एसबीआई बैंक शाखा पहुंची। बैंक शाखा से 80 हजार रुपये की निकासी कर एक प्लास्टिक थैला में पैसा रख लिया, और पैसा से भरा झोला बांह के पास दबाकर भाई के साथ बाइक पर बैठी रही थी। इस बीच बाइक सवार अपराधियों ने महिला के पास से रूपया से भारा थैला झपट कर बाइक से फरार हो गया। महिला व उनके भाई चिल्लाते रहा, और अपराधी लोगों के नजरों के सामने से फरार हो गया। थैला में रूपये के अलावे चेक बुक, एटीएम कार्ड, कई बैंक के पासबुक व अन्य कागजात भी था
बैंक शाखा में अपराधी महिला की कर रहा था रैकी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि महिला द्वारा पैसे की निकासी के समय बैंक के चेयर पर बैठे एक व्यक्ति इसका रैकी कर रहा था। बाहर एक अन्य बाइक लेकर खडा था। लोग महिला का अपना चीत परिचित समझ कर ध्यान नही दिया। इस बीच महिला काउंटर से पैसा लेकर बैंक शाखा से निकली और रैकी कर रहे व्यक्ति उसके पीछे निकला। कुछ ही देर बाद रैकी कर रहे अपराधियों ने झपटा मारने की घटना को अंजाम दिया। हल्ला होने पर लोग बैंक शाखा से बाहर निकले। इस बीच अपराधी भाग निकलने में सफल रहा। अपराधी के झपटा से महिला का दुपट्टा और कपडा दोनों फट गया। इस घटना के बाद महिला का रो रो कर हाल बेहाल बना हुआ था। परिजन उसे समझा रहे थे। जबकि महिला के साथ उसका छोटा बेटा मां को देख फुट फुट कर रो रहा था। अपराधियों की पहचान के लिए शाखा प्रबंधक और पुलिस अधिकारी सीसी कैमरा का फुटेज खंगाल रहे थे।












