गांडेय के धोबिया मोड़ के पास शुक्रवार को स्कार्पियो व बाइक में टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार जीजा-साला घायल हो गए जबकि स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को प्राथमिक इलाज हेतु दोनों को सीएचसी अस्पताल गांडेय भेजा। जहां से गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए गिरिडीह व गिरिडीह से धनबाद रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार घोसको गांव निवासी बिनोद वर्मा पुतरिया गांव निवासी अपने जीजा नीरू वर्मा के साथ अपनी मोटरसाइकल से गांडेय बैंक जा रहा था। इसी क्रम में तेज गति से जा रही एक स्कार्पियो ने धोबिया मोड़ के पास टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार जीजा-साला घायल हो गए जबकि वाहन चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। हालांकि घायल के परिजनों के अनुसार टक्कर मारने वाले स्कार्पियो की पहचान कर ली गयी है।