गिरिडीह के बराकर में यात्रियों से भरी बाबा सम्राट बस शनिवार को नदी में पलट गई है। यह बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। इसी बीच डुमरी रोड के बराकर नदी में यह हादसा हुआ है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। बता दें की इस घटना से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए. बहरहाल इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है। आपको बता दें की दुर्घटना के बाद सासाराम के कांवरियों का एक जत्था देवघर से लौट रहा था जब उनलोगों ने बस को नदी में गिरे हुए देखा तो उन्होंने तत्काल वाहन रोककर लोगों के बचाव में जुट गए। उनके तत्काल एक्शन की वजह से ही कुछ लोगों की जान भी बच गयी। उसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने भी राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था। मृतकों में धरियाडीह निवासी माणिकचंद साव, बक्सीडीह रोड निवासी संतोष कुमार अग्रवाल, झरपो हजारीबाग निवासी वाहन का खलासी अनिल कुमार और राजेंद्र नगर निवासी सौरव सिन्हा शामिल है।