पीड़ित परिवार वालो ने दिया समाहरणालय परिसर में धरना। गिरिडीह के सरिया प्रखंड के एक परिवार भूमाफियाओं से परेसान होकर गिरिडीह के समाहरणालय परिसर में आ कर धरना पर बैठे हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि 6 महीने पूर्व उनके घर पर कुछ लोगो ने जबरन कब्जा जमा कर उनको घर से बाहर कर दिया, पीड़ित परिवार का कहना है कि उनलोगों ने सरिया थाना में भी लिखित आवदेन दिया पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। उनलोगों का कहना है कि अब उनके घर के पास लगे पेड़ो की दिनदहाड़े कटाई भूमाफियाओं के द्वारा किया जा रहा है पर ना हीं सरिया थाना और ना हीं प्रशासन कोई कदम नही उठा रहा है।