गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत मरगोडीह गांव स्थित बाबा पूर्णोनाथ धाम शिव मंदिर से रविवार को तीन दिवसीय रुद्ध महायज्ञ आयोजित को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा यज्ञ परिसर से शुरू होकर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय करके तेलझारी नदी पहुंची । जहां यज्ञ आचार्य शंशिकांत पांडेय सहित अन्य पुरोहितों ने विधि – विधान से कलश की पूजा कराई एवं कलश में जल भराया गया। पुनः जल यात्रा मंदिर परिसर में विधि-विधान, मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया।
बताया गया कि कलश यात्रा में 151 कन्याओं और महिलाएं शामिल हुई।जुलूस में ढोल,शंख,तबला,शंख सहित विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र बजाएं जा रहे थे। एवं बीच बीच में जय श्री राम व जय भोलेनाथ के उद्घोष नारों से क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय हो गया।
बताया गया कि मुख्य यजमान गिरजा मंडल और नकुल मंडल से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करवाई जाएगी। वहीं रात को प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक मार्च शिवरात्रि शुभअवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजु मंडल संरक्षक दिलीप मंडल सचिव महेन्द्र मंडल , दासडीह पंचायत के ग्राम प्रधान हरि मंडल उप मुखिया जितेन्द्र मंडल सहित सैकड़ों श्रद्बालु उपस्थित थें।