नव दिवसीय श्री श्री 108 शत चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को गांडेय प्रखंड के जमजोरी पंचायत अंतर्गत घोसको गांव में यज्ञ मंडप से ढ़ोल-नगाड़ो व गाजे-बाजे के साथ जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग होते हुए बुधुडीह मुख्य बाजार से होकर जोरासीमर नदी तक भव्य जलयात्रा निकाला गया। बताया गया कि जलयात्रा के मौकें पर कुल 851 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। जलयात्रा में घोसको समेत चामलिटी,पनदनिया,बुधुडीह,जोरासीर सहित क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पूरी श्रद्धाभाव से झांकी वाहनों द्वारा जलयात्रा का शोभा बढ़ाते हुए जय श्रीराम, जय भोलेनाथ, हर हर महादेव आदि नारों के साथ माहौल को खुशगवार बनाते हुए कतारबद्ध होकर चल रहें थें। बताया गया कि जलयात्रा जोरासीमर नदी पहुंच बाहर से चलकर आएं हुवें आचार्य व्यास पांडेय ने पूरी विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान टिकेट मण्डल व द्वितीय यजमान धनपत मंडल के सहयोग से कलशों में जल भराया गया व पुनः जलयात्रा यज्ञ मंडप पहुंच विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। बताया गया कि इसके पश्चात रोज लगातार नौ दिनों तक रात को प्रवचन व भजन का कार्यक्रम चलेगा। तेज धूप के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा साथ साथ चल रहे थे। इस जलयात्रा के मौके पर पूर्व गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, आजसू केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यदुनन्दन पाठक,पूर्व बिस्सूत्री प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद वर्मा, समाजसेवी प्रमोद रवानी,रामप्रसाद मंडल,शंकर प्रसाद राय,गांडेय सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव,महेन्द्र प्रसाद वर्मा, प्रमोद रवानी,पुरोहितों में दिनेश पांडेय, सोहन पांडेय,यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, सचिव विक्की मंडल, कोषाध्यक्ष विशुनदेव मंडल,सदस्य बजरंगी मंडल,नरेश मंडल, उमेश मंडल, मनोज मंडल, गुलेटन मंडल, भुवनेश्वर मंडल, सुरेन्द्र मंडल, सुरेश मण्डल, नोखलाल मंडल, राजेन्द्र मंडल,सुनील मंडल सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थें।