गिरिडीह: झारखण्ड प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी अमित तिवारी की उपस्थिति में पचम्बा के हरिचक स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि सांगठनिक तौर पर गिरिडीह जिला 34 मंडलों में बंटा है। हम सभी सशक्त और सुदृढ संगठन का निर्माण करने में सक्षम हैं। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार, बहुत ही अल्प समय में सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक होना सुनिश्चित करें तथा सभी बूथ के प्रभारी, सह प्रभारी, पंचायत के संयोजक गठन कर संगठन को सशक्त और सुदृढ बनाने में पार्टी का सहयोग करें। आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार, उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह जिला के कम से कम 10 हज़ार कार्यकर्ता देवघर शिरकत करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर जिला कार्यालय में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, निर्भय शाहाबादी, प्रकाश सेठ, छोटेलाल यादव, नुनूलाल मराण्डी, सुरेश साव, अशोक उपाध्याय, चुन्नू कांत, सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, विनीता कुमारी, विनय सिंह, दिनेश यादव, बाबुल प्रसाद गुप्ता समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।