शहीद -ए-आजम भगत सिंह को पूरा देश 115वीं जयंती पर याद कर रहा है।इस अवसर पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि मैं शहीद भगतसिंह की जयंती पर नमन करता हूं।उनका साहस हमे बहुत प्रेरित करता है।हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते है।देश प्रेम से ओत-प्रोत व्यक्ति हमेशा देश के प्रति कर्तव्यों के पालन हेतु न केवल तत्पर रहना है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अपने प्राण न्योछावर करने से भी पीछे नही हटता ।स्वतंत्रता के पूर्व का हमारे देश का इतिहास ऐसे ही देशभक्तों की वीरतापूर्ण गाथाओं से भरा है।जिसमे भगत सिंह का नाम स्वतः ही युवाओं के दिल मे देशभक्ति एवम जोश की भावना पैदा कर देता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शाहाबादी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात के 93वें एपिसोड में कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रधांजलि के रूप में यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।यह पूरे देश की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, ज़िलामहामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा,प्रदेश ओबीसी प्रवक्ता विनय सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष संजय सिंह,नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा,अनूप सिन्हाजिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा,गोबिंद तुरी,नीलू सिन्हा,वासुदेव राम,फूलों यादव, सत्यनारायण जी, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।