उदनाबाद पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिंगानुपात बढ़ने पर देश के प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत कई तरह के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ कर रहीं थी।वहीं अथिति के रूप में बार एसोसिएशन के महासचिव चुनुकान्त उपस्थित थे।इधर कार्यक्रम में महिला नेत्री रागिनी लहरी, दिपक पण्डित, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा ,समाज सेवी दिलीप उपाध्याय , विनय सिन्हा ,मण्डल महामंत्री सीताराम वर्मा,प्रेमलता ,सावित्री ,डोली ,सुनीता आदि उपस्थित थी।पदाधिकारियों को यहां अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।