हर साल दुनिया भर मे विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने की शुरुआत 1990 में की गई थी। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन जिसे शॉर्ट में आईसीडीओ भी कहा जाता है, द्वारा शुरू किया गया था। आईसीडीओ मुख्य तौर पर नागरिक सुरक्षा के लिए कार्य करता है इसलिए उसके द्वारा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की शुरुआत की गई है। नागरिक सुरक्षा दिवस नगरिक सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है और इसके सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।