गिरिडीह: नगर निगम सभागार में उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रवेश शुल्क बंदोबस्ती प्रक्रिया की गई इस दौरान सबसे उच्चतम बोली लगाने वाले आरडी रोडवेज के मालिक दीपक कुमार यादव के नाम निगम के प्रवेश शुल्क बंदोबस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र के अंतर्गत कई टोल टैक्स पाए जाते हैं जिसके बंदोबस्ती के लिए आज बोली लगाने की प्रक्रिया रखी गई थी इस दौरान कुल 5 डाक भोक्ता ने बोली में भाग लिया। भाग लेने वाले में आरडी रोडवेज के दीपक कुमार यादव महादेव इंटरप्राइजेज के अभय कुमार सिंह प्रभाकर इंटरप्राइजेज के प्रभाकर राय, अविनाशी इंटरप्राइजेज अविनाश कुमार सुमन इंटरप्राइजेज के सुमन कुमार राय शामिल थे। इस दौरान बारी-बारी से कम राशि में बोली लगाने की शुरुआत हुई जो धीरे-धीरे करोड़ों तक पहुंच गई। इस दौरान 2 करोड़ 20 लाख 21 हजार की उच्चतम बोली आरडी रोडवेज के दीपक कुमार यादव ने लगाया। जिसके बाद निगम ने प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती आरडी रोडवेज के नाम पर कर दिया। वही दूसरे नंबर पर दो करोड़ 20 लाख 11 हज़ार की बोली अविनाश इंटरप्राइजेज के अविनाश कुमार ने लगाया। इस बाबत उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने बताया कि प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती का कार्यक्रम शांति रुप से संपन्न से किया गया। बंदोबस्ती की समय सीमा को लेकर बताया की 7 मई 2022 से 31 मार्च 23 तक के लिए किया गया। बताया कि निगम के पास सुरक्षित राशि के तौर पर 2 करोड़ 17 लाख 80 हजार एक रुपए के बाद बोली कि शुरुआत की गई।
टेंडर के दौरान नगर निगम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था। ताकि बोली के दौरान विवाद उत्पन्न ना हो सके। मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम हेड क्लर्क राम कुमार सिन्हा सिटी मैनेजर विशाल सुमन प्रमय मंदीलवार प्रदीप सिन्हा राजेश सिन्हा,शंभू सिंह समेत निगम के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।