कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के बगोदर विधायक विनोद सिंह चुनाव लड़ेंगे।वे इंडि गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।यह जानकारी पार्टी की ओर से शनिवार को मीडिया को दी गई।
रांची के माले कार्यालय में भाकपा-माले का संकल्प पत्र भी जारी किया गया। कोडरमा से लोकसभा के इंडिया गठबंधन की ओर से विधायक विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया।भाकपा-माले राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद और केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन ने इस दौरान प्रेस को संबोधित किया।