आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कृषि पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कृषि पदाधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिले सहित पूरे राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने एवं किसानों के विशेष राहत पैकेज व कल्याणकारी योजना चलाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आजसू पार्टी ने कहा कि गिरिडीह जिले समेत झारखंड के ज्यादातर जिलों में 15 जुलाई तक पूरी तरह मानसून प्रवेश कर जाता था। लेकिन इस वर्ष जुलाई में पूरी तरह से बीत चुका है। इस बार मानसून की बेरुखी के कारण राज्य के किसान चिंतित है। पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने के कारण खेती नहीं हो पा रहा है। आवेदन में कहा गया कि बारिश के अभाव में किसान खेती नहीं कर पा रही है। धान का बिछड़ा पानी के कारण सुख जा रहा है। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार अभिलंब सुखाड़ राज्य घोषित करें। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने जिले के ज्यादातर किसान धान की खेती करते है। इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण फसल बो नहीं पा रहे हैं। ऐसे में साफ है कि किसानों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। धान की खेती से किसान अपनी आजीविका चलाते हैं। कई किसान धान के बीज को खरीदने में कई रुपए खर्च कर चुके हैं। पानी के अभाव में सही समय पर धान का बिछड़ा तैयार नहीं हो पाया है। इसलिए सरकार से मांग की गई कि सुखाड़ राज्य घोषित करते हुए किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों को प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र राय, घनश्याम कुशवाहा, महेंद्र सिंह, सुरेश राम, कामेश्वर महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।