वन विभाग की टीम ने अवैध शराब भट्टी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुवे शनिवार को 2 गिरफ्तार आरोपियों को गिरिडीह सिविल कोर्ट में पेश कर मोहनपुर सेंट्रल जेल भेज दिया।
बताया गया कि शुक्रवार को रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गाढ़ीसांख और डुमरझारा में छापेमारी अभियान चला कर वन भूमि पर संचालित पांच अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को नवादा रूपोल निवासी महेंद्र साव पिता स्व जगरनाथ साव, राजकिशोर राय पिता सहदेव राय तिसरी थाना क्षेत्र के चरकी बलबली निवासी को जेल भेज दिया। इसके साथ ही अवैध भट्टी संचालन करने के आरोप में कौवाकोल निवासी उपेंद्र साव, भेलवा घाटी निवासी दामोदर साव, गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा निवासी राजकुमार साव, दिवाकर साव पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।
इस बाबत रेंजर अनिल कुमार ने कहा की वन भूमि पर अवैध शराब भट्टी संचालन पर पांच लोगों पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उक्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा, कहा किसी भी सूरत पर अवैध कारोबारियों को छोड़ा नहीं जायेगा।