गिरिडीह: केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शाम में निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 पांडेडीह स्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान के आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री की पहुंचने पर उपस्थित भाजपा के नेताओं द्वारा गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया । इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस बाबत मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि जब भी हमें समय मिलता है तो अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर लोगों से विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर उसे निष्पादन के लिए हमेशा प्रयास किया जाता है। बताया गया कि कल बगोदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया। वहीं आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं सुनी गई। पीएम नरेंद्र मोदी जी का सोच और सपना है कि आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव में अमृत सरोवर का निर्माण किया जाए। जिसमें लोगों की जन भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर आज गांडेय के अहिल्यापुर में श्रम कार्य कर तालाब निर्माण किया जा रहा है। तालाब निर्माण के बाद चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। देश में जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह काम भाजपा की सरकार आते ही मात्र 8 सालों में किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है। भारत सरकार की सोच नई शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण के साथ-साथ भारतीय और क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। अब बच्चों को रटन वाली शिक्षा से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति और गौरवमई इतिहास को नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को देने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई मातृ भाषा में पढ़ाई की शुरुआत हो गई है। इसका एकमात्र उद्देश्य यह कि गांव के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिलने के कारण काफी हद तक फिसल जा रहे थे। कहा की समग्र शिक्षा के लिए सरकार द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल शिक्षा की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा स्कूलों कॉलेजों में शौचालय, ड्रेस, स्मार्ट क्लास, किताब, लैब समेत सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर दी गई है। कहा की भारत सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में फंड जारी कर रही हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि झारखंड राज्य के वर्तमान सरकार खंड का सही उपयोग नहीं कर पा रही है। जिसके कारण फंड लेप्स हो जाता है। किस तरह से फंड का सही सदुपयोग किया जाए वह राज्य के मुख्यमंत्री नहीं जानते। वर्तमान मुख्यमंत्री जी सिर्फ़ परिवार वालों ओर अपने इर्द गिर्द लोगों की केवल चिंता है। राज्य की जनता की नहीं। मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,दिलीप वर्मा समेत भाजपा के नेतागण उपस्थित थे।