गावां पटना डोरंडा मेन रोड पर सांख गांव के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद सभी को गावां अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार थाली निवासी अकलेश यादव तिसरी के जमामो मंदिर से अपने बेटे का मुंडन करवाकर गांव के ही अन्य महिलाओं के साथ ऑटो पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सांख गांव के पास स्थित टर्निंग प्वाइंट के दौरान चालक ने तेज गति में वाहन को मोड़ दिया। इससे ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में थाली के दुलारडीह गांव निवासी शुशीला देवी पति विनय यादव उम्र 48 वर्ष, सावित्री देवी पति सिद्धेश्वर यादव उम्र 63 वर्ष, सोना देवी पति दिनेश यादव उम्र 40 वर्ष, गीता देवी राजू यादव उम्र 55 वर्ष, सोना देवी पति जागेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष, शांति देवी पति रामबरीश प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष एवं उषा देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष ऑटो में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया जहां सुशीला देवी को सिटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद थाना प्रभारी पिंटू कुमार भी गावां अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया।