मकतपुर में संचालित आनंद डांस ग्रुप के कलाकारों का चयन थाईलैंड में एक परफॉर्मेंस के लिए हुआ है।लेकिन आर्थिक संकट की वजह से कलाकार बेहद मायूस है।असल में आनंद डांस ग्रुप कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर गिरिडीह को गौरव महसूस करवाया है।एक बार फिर आनंद डांस ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय ग्रुप फेस्ट के समापन समारोह में प्रदर्शन करने के लिए चुना गया है।आनंद डांस ग्रुप का थाईलैंड में परफॉर्मेंस के लिए सिलेक्शन हुआ है। ग्रुप के कलाकार उत्साहित भी हैं।बताया गया कि थाईलैंड में अक्टूबर में आयोजित होने वाले इंडियास इंटरनेशनल ग्रुप फेस्ट 2022 में हिस्सा लेना चाहती भी है लेकिन ईनके सामने बड़ी आर्थिक समस्या है। इनके ग्रुप के पास इतने पैसे नहीं हैं कि ये लोग थाईलैंड जा सके। ऐसे में कलाकार मायूस नजर आ रहे हैं।