आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को टावर चौक पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के खिलाफ यह आंदोलन हुवा।बताया गया कि अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले से देश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। पुतला दहन कार्यक्रम में अमित शाह मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, तानाशाह होश में आओ, हमलावरों को जेल दो आदि नारे लगाए गए। मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति से भाजपा घबरा गई है। पंजाब में आप की भारी जीत के बाद भाजपा बौखला गई है।
मौके पर गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा नेता रोहित वर्मा, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, धनवार विधानसभा प्रभारी रोजन अंसारी, कासीम अंसारी, मो शम्स, कौसर अंसारी, साजीद अंसारी, दिलबर अंसारी, अकबर अंसारी, रवि कुमार, रहमत अंसारी, सुभाष शर्मा, तेज नारायण महतो सहित कई लोग मौजूद थे ।