लांस नायक अलबर्ट एक्का (27 दिसम्बर 1942 – 3 दिसम्बर 1971) एक भारतीय सैनिक थे जो भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में हिली की लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। झारखंड में एक ज़िला है गुमला. वहां के डुमरी ब्लॉक में मौजूद जरी गांव में 27 दिसंबर, 1942 को एक्का का जन्म हुआ। अलबर्ट एक्का जब सेना में भर्ती हुए थे उस वक्त उनका सबसे पहले पाला चीन से पड़ा था। उन दिनों वह बिहार रेजिमेंट में थे। इसके बाद 1962 की लड़ाई के नौ साल बाद पाकिस्तान के जबड़े से कराहते बांग्लादेश को आजाद कराने चल पड़े। तब वह 14 गार्ड रेजीमेंट के लांस नायक बन चुके थे। ऐसा बहुत कम सैनिकों को नसीब हुआ जिन्होंने चीन के साथ भी युद्ध किया और पाकिस्तान को भी धूल चटाई। यह खुशनसीबी अलबर्ट के हिस्से आई और इसी बहादुर के हिस्से परमवीर चक्र भी आया।