गिरिडीह: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का तीसरा राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा शुक्रवार को गिरिडीह सुभाष पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पहुंचा। जहां जिला क्षत्रिय कल्याण समाज के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भव्य स्वागत किया। इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा 9 अगस्त को ऐतिहासिक जगह जम्मू से निकाली गई। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे पूरे देश में भ्रमण करते हुए अपनी मांग को रख रहे हैं। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए यह तीसरी यात्रा है। इसके पूर्व दो यात्रा निकाली जा चुकी है। जिसमें 8 महीने के अंतर्गत 76 हजार किलोमीटर का सफर तय किया जा चुका था। जिसके बाद केंद्रीय सरकार ने 10% आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू किया था। हम मांग करते हैं कि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए और जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देना जरूरी है। उन्होंने दूसरी मांगों को लेकर सामाजिक संरचना बताया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट डॉक्टर ए पी सिंह अयोध्या पीठ देवेश्वर जगतगुरु स्वामी बालमुकुंद आचार्य जयपाल सिंह चौहान एचएन सिंह अनीता सिंह सूरत यात्रा में उपस्थित थे।इधर समाज के लोगो ने भी पहुंचकर अतिथियों का जमकर स्वागत किया,मौके प अशोक सिंह,राजीव सिंह,रवि सिंह,विजय सिंह,शिवाजी सिंह,समेत क्षत्रीय समाज के लोग मौजूद थे।