आजसू पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक मंगलवार को गांधी चौक के ताह कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई।बाद में पुराना परिषदन भवन में महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा एवं गांडेय विधानसभा के प्रभारी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में गांडेय विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह सदर के 15 पंचायतों में आजसू पार्टी की महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव का चयन हुवा।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में गुड़िया देवी एवं प्रखंड सचिव मंजू देवी का चयन कर इन्हें जिम्मेदारी दी गई।बताया गया कि 16 अक्टूबर को गिरिडीह में होने वाले आजसू पार्टी के जिला स्तरीय महिला सम्मेलन की तैयारी की रूप रेखा भी यहां तैयार की गई।