गिरिडीह: आजसू महिला मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक रविवार को नया परिसदन भवन में जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव व केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले 23 सितंबर को हुए प्रखंड सम्मेलन में चयनित सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव को महिला जिला अध्यक्ष के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक मे जिला अध्यक्ष गुडडू यादव ने कहा कि महिलाओं में जिस प्रकार से आजसू पार्टी के प्रति विश्वास जताया हैं निश्चित तौर पर पार्टी मजबुती के साथ और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में महिलाओं की कमेटी का विस्तार भी किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक लक्ष्य दिया है कि 1 लाख सक्रिय महिला सदस्य बनाना है। जिसको लेकर भी जोर शोर से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राज्य स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिससे महिला मोर्चा को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी महिलाओं का यदि शोषण अत्याचार किया जा रहा है तो आजसू महिला मोर्चा उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी और उस पर टूट पड़ेगी। प्रमुख पुनम देवी हरसम्भव महिलाओ को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। अर्जुन बैठा ने भी महिलाओ का हौसला बढाया। इस बाबत महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने बताया कि सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में आज की बैठक में कमेटी का गठन और विस्तार किया गया। साथ ही महिला मोर्चा को कैसे कार्य करना है और जिस तरह से प्रखंड स्तर पर प्रखंड सम्मेलन किया गया उसी तरह पंचायत स्तर पर भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव कर पार्टी को मजबूत बनाना है। बैठक मे बिरेन्द्र राम शंकर यादव शंकर राय सरिता देवी रेखा देवी नन्दनी देवी शहना खातुन निर्मला देवी शोभा देवी डोली देवी लक्ष्मी देवी रीना देवी हिंदू देवी सरिता देवी रीता देवी समैत सैकड़ो महिला उपस्थित थी।