गिरिडीह-धनबाद रोड पर बड़कीटांड में शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को कुचल दिया जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल हो गई।हालांकि दोनों को तुरंत ही सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।घटना अहले सुबह की बताई जा रही है।बताया गया कि जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस के साथ मृतिका पार्वती देवी के परिजन के साथ झामुमो कार्यकर्ता प्रधान मुर्मु भी घटनास्थल पहुंचे।बताया गया कि मृतिका पार्वती हांसदा बड़कीटांड की रहने वाली थी और शनिवार की सुबह शांति देवी के साथ पत्ता तोड़कर बेंचने के लिए बड़कीटांड बाजार ही जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उधर से गुजरा। जिसके चपेट में आने से पार्वती देवी की मौत हो गई।जबकि शांति देवी घायल है।हालांकि यह स्पस्ट नहीं हुआ कि मृतिका पार्वती देवी को किस वाहन ने मारा।