चिरकी थाना क्षेत्र के मांझीडीह निवासी जॉन मुर्मू सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।गुरुवार को इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि शुकर मुर्मू का 40 वर्षीय पुत्र जॉन अपने घर से बाजार के लिए निकला था।उसी दौरान जब यह सड़क पार कर रहा था।तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी से इसे टक्कर लग गई।जिससे यह बुरी तरह से घायल हो गया।बाद में वहां के लोगों ने इसे उठाकर तुरंत निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां से इसे 108 एम्बुलेंस से इसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इसका इलाज चल रहा है