गांवा के सेरुआ की चमेली देवी ने विषपान कर आत्महत्या करने की कोशिश की। शुक्रवार को महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि घरेलू विवाद के बाद महिला नें गुरुवार को विषपान कर लिया था। समय रहते इसे नजदीकी स्वास्थ्य ले जाया गया। वहां से ईसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि कृष्णा रविदास की पत्नी चमेली देवी का विवाह 6 लाल पहले हुआ था।बताया गया कि ईसका पति बाहर रहता है और महीने में इसे पैसे भेजता है।आरोप है के ससुराल वाले इसे पैसे नहीं देते और मांगने पर इसके साथ मारपीट करते हैं।इसी बात से तंग आकर ईसने विषपान कर लिया।इसे प्रताड़ित करने का आरोप सास बिंदिया देवी, ससुर भरत रविदास,ननंद सिमरन कुमारी आदि पर लग रहा है।